ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एमी जोन्स (Amy Jones) द्वारा बेहतरीन विकेटकीपिंग देखने को मिली। उनकी बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले उन्होंने अन्या श्रुबसोल की गेंद पर रेचल हेन्स का कैच लपका और फिर केट क्रॉस की गेंद पर चीते जैसे फुर्ती दिखाकर एलिसा हिली (Alyssa Healy) को स्टम्प आउट किया।

Advertisement

केट क्रॉस द्वारा डाले गए पारी के 21वें ओवर की पहली गेंद पर एलिसा हिली ने ड्राइव करने की कोशिश की और चूक गईं, लेकिन इस दौरान उनका पैर लाइन से बाहर चला गया। हिली ने पैर वापस लाइन के अंदर लाने की कोशिश की लेकिन चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए जोन्स ने गेंद पकड़कर गिल्लियां उड़ा दी। 

Advertisement

रिप्ले में साफ हो गया कि जब जोन्स ने गिल्लियां उड़ाई, उस समय हिली का पैर हवा में था। इस तरह से अपना विकेट गंवाने के बाद वह काफी निराश नजर आईं। 

हिली ने 42 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। बैथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार