SRH vs RCB Match Records: ट्रैविस हेड (102) औऱ हेनरिक क्लासेन (67) की तूफानी पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी ने 7 विकेट गवाकर 262 रन बनाए, जिसमें दिनेश कार्तिक (83) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (62) ने शानदार अर्धशतक लगाया। इस मुकाबले में टी-20 क्रिकेट के कई नए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बने, आइए जानते हैं। 

 
Advertisement

एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज

Advertisement

हैदराबाद औऱ आरसीबी के खिलाड़ियों ने मिलकर इस मैच में कुल 81 बाउंड्रीज लगाई, जिसमें 43 चौके और 38 छक्के लगे। इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज की बराबरी हो गई है। इससे पहले 2023 में साउथ अफ्रीका औऱ वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में हुए मुकाबले में 81 बाउंड्रीज ( 46 चौके और 35 छक्के) लगी थी। 

एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन

इस मैच में कुल 549 रन बने, जो टी-20 इतिहास में एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहला रिकॉर्ड भी आईपीएल 2024 में ही बना था। इस सीजन हैदराबाद औऱ मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में 523 रन बने थे। 

एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

इस मैच में कुल 38 छक्के ( 22-SRH, 16-RCB) लगे, जो एक टी-20 मैच में संयुक्त रूप से लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस सीजन हैदराबाद औऱ मुंबई के मैच में भी 38 छक्के लगे थे। 

आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए, जो आईपीएल में सबसे बड़ा औऱ पुरुष टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। 

Advertisement

टी-20 में चेज करते हुए सबसे बड़ा टीम स्कोर

आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। यह पुरुष टी-20 क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

 

Advertisement

पहली बार हुआ ऐसा

Also Read: Live Score

आरसीबी के गेंदबाज़ों रीस टॉप्ली (68), लॉकी फ़र्ग्‍युसन (52), यश दयाल (51) और विजयकुमार वैशाख (64) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के खिलाफ 50 से अधिक रन ख़र्च किए। पुरुष टी20 क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है जब चार गेंदबाज़ों ने एक ही पारी में 50 या उससे अधिक रन खाए हों।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार