आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच मंगलवार (31 अक्टूबर) को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बांग्लादेशी कप्तान के इस फैसले को गलत साबित करते हुए सिर्फ 23 रन पर तीन विकेट चटका दिए।

Advertisement

शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद लिटन दास और महमुदुल्लाह ने पारी क संभाला और अर्द्धशतकीय साझेदारी की। ये दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि ये जोड़ी बांग्लादेश को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाएगी लेकिन इसी बीच लिटन दास ऐसी गेंद पर आउट हो गए जिस पर शायद उन्हें कभी भी आउट नहीं होना चाहिए था।

Advertisement

ये विकेट 21वें ओवर में गिरा जब इफ्तिखार अहमद के ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन उनकी लीडिंग ऐज लगा और मिड विकेट पर खड़े आघा सलमान ने लड्डू कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। विकेट गंवाने के बाद लिटन दास को यकीन ही नहीं हुआ और वो अपनी क्रीज़ में एक मूरत बने खड़े रहे। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अगर इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वो इस प्रकार है।

पाकिस्तान - अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश : तंजिद हसन, लिटन दास, नाजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हिरदॉय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजूर रहमान, शोरफुल इस्लाम

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार