वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेशी फैंस को उम्मीद थी कि उनके ओपनर्स उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाएंगे लेकिन उनका ये सपना मैच की पहली ही गेंद पर टूट गया जब ओपनर लिटन दास हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में अपना विकेट फेंक गए।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि ट्रेंट बोल्ट मैच का पहला ओवर कर रहे थे और उन्होंने पहली गेंद लेग स्टंप पर डाली जिस पर लिटन दास ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और स्क्वेयर लेग पर खड़े मैट हेनरी ने हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ लिया। उन्होंने जैसे ही ये कैच पकड़ा लिटन दास के होश उड़ गए और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए हैं।

Advertisement

उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, बोल्ट को इस ओवर में एक नहीं बल्कि दो विकेट मिल सकते थे लेकिन विकेटकीपर टॉम लैथम ने तंजीद हसन के कैच को छोड़ दिया और हसन को जीवनदान के साथ-साथ चौका भी मिल गया। अगर इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वो इस प्रकार है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Also Read: Live Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार