Litton Das Record: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (BAN vs AUS T20 Series) खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला (BAN vs AUS 1st T20) बुधवार, 17 जून को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास (Litton Das) एक बेहद ही खास सेंचुरी बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए 31 साल के लिटन अपने देश के लिए अब तक 122 टी20 मैचों की 120 पारियों में 2,702 रन बना चुके हैं। वो बांग्लादेश के टी20 इंटरनेशनल के सबसे काबिल बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 83 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

यहां से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 17 छक्के ठोकने का कारनामा करते हैं, तो वो T20I में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे और ये खास सेंचुरी बनाने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज़ ने ये कारनामा नहीं किया है।

बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • लिटन दास - 122 मैचों की 120 पारियों में 83 छक्के
  • महमूदुल्लाह रियाद - 141 मैचों की 130 पारियों में 77 छक्के
  • सौम्या सरकार - 87 मैचों की 86 पारियों में 55 छक्के
  • शाकिब अल हसन - 129 मैचों की 127 पारियों में 53 छक्के
  • तंजीद हसन - 47 मैचों की 47 पारियों में 52 छक्के

बताते चलें कि लिटन दास को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। यही वज़ह है ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। आलम ये है कि उनके कवर के तौर पर बांग्लादेश ने सौम्या सरकार को स्क्वाड में शामिल कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लिटन कुमार दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय (उप-कप्तान), नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, अब्दुल गफ्फार सकलैन और सौम्य सरकार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार