Litton Das Breaks Shakib Al Hasan Record: बांग्लादेश के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ लिटन दास ने एक और कमाल कर दिखाया। लिटन दास का नाम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेल शाकिब अल हसन को पिछे छोड़ बड़े रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। लिटन दास की यह फॉर्म एशिया कप 2025 से पहले उनकी टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट है।

Advertisement

बुधवार(3 सितंबर) को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में लिटन दास अपनी धुआंधार बल्लेबाज़ी से नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों पर खूब बरसे। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और बांग्लादेश के कप्तान और सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और शानदार स्ट्रोक प्ले से रन बरसाए।

Advertisement

लिटन दास, जो सीरीज़ के पहले मैच में भी अर्धशतक जमा चुके थे, इस मैच में भी रंग में दिखे और 27 गेंदों में पचासा ठोक दिया। इसी के साथ लिटन दास शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बांग्लादेश की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। अब उनके नाम 14 पचासे हैं, जबकि शाकिब के नाम 13 अर्धशतक दर्ज हैं।

बांग्लादेश की ओर से टी20आई में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर:

  • लिटन दास – 14
  • शाकिब अल हसन – 13
  • महमुदुल्लाह – 8
  • तमीम इक़बाल – 8
  • मुश्फिकुर रहीम – 6
Also Read: LIVE Cricket Score

बारिश के कारण मैच थोड़ी देर रुका, लेकिन इससे लिटन की लय ज़रा भी नहीं टूटी। उन्होंने शानदार बैटिंग जारी रखी और 46 गेंदों पर 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि काइल क्लेन की गेंद पर मैक्स ओ’डॉव को कैच देकर वह आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम की पारी को मज़बूत कर चुके थे।

इस मैच के लिए टीमें
बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम।

Advertisement

नीदरलैंड्स: मैक्स ओडॉउड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), शारिज़ अहमद, नूह क्रॉस, टिम प्रिंगल, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार