18 जून , ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम), (आईएएनएस)| कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 113) और जोए रूट (नाबाद 106) की शतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को यहां खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने 44 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं।


Advertisement

स्कोर कार्ड ⇒ इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड


Advertisement

 

इंग्लैंड की ओर से जेसन रोय ने भी 38 रनों की पारी खेली जबकि एलेक्स हाल्स ने 67 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। हाल्स ने 38 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए।

 

हाल्स का विकेट 100 तथा रोय का 111 रनों पर गिरा। इसके बाद रूट और मोर्गन ने स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। मोर्गन का विकेट 309 रनों पर गिरा। मोर्गन ने 82 गेंदों का सामना कर 12 चौके और पांच छक्के लगाए। रूट की 97 गेंदों की पारी में 13 चौके शामिल हैं। कीवी टीम की ओर से मैट हेनरी ने दो विकेट लिए।

इससे पहले, कीवी टीम ने मार्टिन गुपटिल (53 रन, 66 गेंद, 8 चौके, 1 छक्का), कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (35 रन, 31 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का), केन विलियमसन (90 रन, 70 गेंद, 12 चौके, 1 छक्का), रॉस टेलर (42 रन, 55 गेंद, 3 चौके), ग्रांट इलियट (55 रन, 52 गेंद, 4 चौके, 3 छक्का) तथा मिशेल सैंटनर (44 रन, 19 गेंद, 3 चौके, 4 छक्का) की मदद से 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और डेविड विली ने दो-दो विकेट लिए जबकि स्टुअर्ट फिन, मार्क वुड और आदिल राशिद ने एक-एक सफलता पाई।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार