Liam Livingstone Record: बर्मिंघम फीनिक्स के लियाम लिविंगस्टोन ने मंगलवार को मेन्स हंड्रेड 2025 में बल्ले से तूफान मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 69 रन ठोक डाले और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर रशीद खान के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस पारी में लिविंगस्टोन T20 क्रिकेट में रशीद के खिलाफ 200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए और साथ ही उनके खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले भी लिविंगस्टोन सबसे आगे हैं।

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मेन्स हंड्रेड 2025 के 10वें लीग मैच में बर्मिंघम फीनिक्स के लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला आग उगलता नजर आया। ओवल इन्विंसिबल्स के खिलाफ उन्होंने महज़ 27 गेंदों में 69 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि इनमें से 3 चौके और 3 छक्के अकेले रशीद खान के खिलाफ आए।

Advertisement

लिविंगस्टोन ने इस मैच में रशीद खान की 8 गेंदों पर 32 रन कूटे और इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में रशीद के खिलाफ 200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए। उनसे पहले यह आंकड़ा कोई भी बल्लेबाज़ छू नहीं पाया था। इस लिस्ट में उनके बाद कीरोन पोलार्ड (125 रन), सूर्यकुमार यादव (124 रन), संजू सैमसन (121 रन) और ऋषभ पंत (120 रन) हैं।

T20 में रशीद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

  • लियाम लिविंगस्टोन – 200 रन
  • कीरोन पोलार्ड – 125 रन
  • सूर्यकुमार यादव – 124 रन
  • संजू सैमसन – 121 रन
  • ऋषभ पंत – 120 रन

इतना ही नहीं, लिविंगस्टोन रशीद के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। वो 21 छक्कों के साथ टॉप पर हैं, जबकि क्रिस गेल (12) दूसरे नंबर पर हैं।

T20 में रशीद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

  • लियाम लिविंगस्टोन – 21
  • क्रिस गेल – 12
  • कीरोन पोलार्ड – 9
  • आंद्रे रसेल – 9
  • शिमरॉन हेटमायर – 8
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रशीद, जो टी20 क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, इस दिन पूरी तरह महंगे साबित हुए। उन्होंने कुल 20 गेंदों में 59 रन लुटाए, जो पुरुषों की हंड्रेड प्रतियोगिता के इतिहास में किसी भी गेंदबाज़ का सबसे खराब प्रदर्शन है (0/59)।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार