LLC 2023: इंडिया कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात जायंट्स को 12 रन से हराते हुए क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

Updated: Wed, Dec 06 2023 22:55 IST
LLC 2023: इंडिया कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात जायंट्स को 12 रन से हराते हुए क्वालीफायर 2 में ब (Image Source: Google)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर में इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) ने बल्लेबाजों और अंत में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 6 रन से हराते हुए क्वालीफायर 2 में जगह बना ली। क्वालीफायर 2 में कैपिटल्स का मुकाबला मणिपाल टाइगर्स से होगा। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो 9 दिसंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद से फाइनल में होगा। गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। 

इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। इंडिया कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गौतम गंभीर के बल्ले से निकले। उन्होंने 51(30) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। भरत चिपली ने 16 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। बेन डंक ने 10 गेंद का सामना करते हुए 4 छक्कों की मदद से 30 रन बनाये। रयाद एमरिट और रजत भाटिया ने गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। इसके अलावा एस श्रीसंत, सरबजीत लड्डा और सीकुगे प्रसन्ना एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सबस्टिट्यूट क्रिस गेल ने बनाये। उन्होंने 55 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। केविन ओ ब्रायन ने 33 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गेल और ब्रायन ने 115 (60) रन की साझेदारी निभाई। कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रस्टी थेरॉन और ईश्वर पांडे ने चटकाए। इसुरु उदाना और सबस्टिट्यूट फिदेल एडवर्ड्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: जैक्स कैलिस, केविन ओ ब्रायन, रिचर्ड लेवी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), अभिषेक झुनझुनवाला, सीकुगे प्रसन्ना, रयाद एमरिट, एस श्रीसंत, सरबजीत लड्डा, रजत भाटिया, ईश्वर चौधरी। 

Also Read: Live Score

इंडिया कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: गौतम गंभीर (कप्तान), रिकार्डो पॉवेल, किर्क एडवर्ड्स, बेन डंक (विकेटकीपर), केविन पीटरसन, एशले नर्स, भरत चिपली, रस्टी थेरॉन, इसुरु उदाना, केपी अपन्ना, ईश्वर पांडे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें