विशाखापत्तनम, 25 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के ड्रॉ होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शाई होप की शतकीय पारी की अहमियत भी धुंधली हो गई। होप का मानना है कि अहम समय में विकेट गिरना के कारण ही वेस्टइंडीज इस मैच को जीत नहीं पाई। 

Advertisement

विशाखापत्तनम में बुधवार को खेले गए मैच में होप ने 134 गेंदों में नाबाद रहते हुए 123 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने सात विकेट पर 321 रन बनाए, वहीं वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 321 रन हासिल किए। 

Advertisement

होप ने कहा, "जीत न मिलने से निराशा है। हमने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया था। अहम समय में हमने विकेट गंवा दिए। सबसे अहम विकेट जेसन का गंवाया। हमें मैच के अच्छे समापन के लिए विकटों की जरूरत थी।"

इस मैच में होप ने शिमरोन हेटमेर के साथ 143 रनों की साझेदारी की थी। इसमें होप ने अपना शतक पूरा किया लेकिन हेटमेर युजवेंद्र चहल द्वारा 94 के स्कोर पर आउट हो गए। इस कारण वह अपने शतक से चूक गए। 

उन्होंने कहा, "हम यहां केवल प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए आए हैं। बल्ले से रन बनाना चाहते हैं और एक रन को दो रनों में तब्दील करना चाहते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार