विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से रौंदा दिया। यह तीसरा मौका है जब इस ऐतिहासिक स्टेडियम में भारत ने जीत दर्ज की है। इससे पहले कपिल देव और एमएस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इस जीत के बाद भारतीय टीम की चौतरफा तारीफ की जा रही है। टीम इंडिया की इस जीत का खुमार इतना सिर चढ़कर बोल रहा है कि इंग्लिश मीडिया भी टीम इंडिया की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहा है। दोनों डिजिटल और प्रिंट इंग्लिश मीडिया में 17 अगस्त की सुबह सिर्फ विराट कोहली की टीम के ही चर्चे हैं। 

Advertisement

कई आखबार तो जो रूट की रणनीति पर जमकर सवाल दाग रहे हैं। वहीं, जेफ्री बॉयकॉट ने भी इंग्लिश टीम को फटकार लगाई है। टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में, बॉयकॉट ने इंग्लिश टीम की जो रूट पर अत्यधिक निर्भरता के लिए निशाना साधा है। 

बॉयकॉट के अलावा पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने तो कप्तान जो रूट की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। वॉन का कहना है कि जिस तरह से रूट ने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ गेंदबाज़ी और फील्डिंग की सजावट की, वो हैरान करने वाला था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार