लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान पर सीरीज में लगातार दूसरी हार का खतरा है। इसी बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की संभावना नहीं है। इमाम पहली पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। इमाम के बाएं पिंडली में ग्रेड-1 की चोट लग गई है।
इमाम को टेस्ट मैच के पहले दिन चाय के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। सलमान आगा ने उनकी जगह फील्डिंग की। उन्होंने पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन के बाद उनके स्कैन से उनकी चोट की गंभीरता का पता चला, जिससे उनके बाकी मैच में खेलने की संभावना कम है। स्कैन के बाद पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की तरफ से बताया गया था कि इमाम का लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजी करना उनके 'बाएं पिंडली की मसल में खिंचाव' के इलाज पर निर्भर करेगा। इमाम को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी।
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान पर सीरीज में लगातार दूसरी हार का खतरा है। इसी बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की संभावना नहीं है। इमाम पहली पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। इमाम के बाएं पिंडली में ग्रेड-1 की चोट लग गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
टेस्ट मैच में शुरुआती तीन दिनों के खेल पर नजर डालें तो इंग्लैंड के 290 रन के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट 177 रन पर खो दिए हैं। पहली पारी में मिले 180 रन की बढ़त की बदौलत इंग्लैंड की कुल 357 रन की हो चुकी है। चौथे दिन मैच शुरू होने के बाद इंग्लैंड का पहला लक्ष्य कुल स्कोर को 400 के पार करना होगा।