23 जनवरी। कप्तान केन विलियमसन (64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पहले वनडे मैच में सभी विकेट गंवाकर केवल 157 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड
Advertisement
अपने घर पर वनडे में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे कम टीम स्कोर है। इसेस पहले साल 1994 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ केवल 142 रन ही बना सकी थी।
इसके साथ - साथ आपको बता दें कि साल 2019 में न्यूजीलैंड टीम का वनडे में यह सबसे छोटा टीम टोटल है।
भारत के कुलदीप यादव ने गजब की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से 3 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। इसके अलाला चहल ने भी कहर बरपाते हुए 2 विकेट चटकाए।