लंका प्रीमियर लीग 2023 के 11वें मैच में दांबुला औरा ने हसन अली (Hasan Ali) की शानदार गेंदबाजी की मदद से जाफना किंग्स को 9 रन से हरा दिया। जाफना की तरफ से अनुभवी शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया था लेकिन वो टीम को जिताने के लिए थोड़ा कम रह गया। जाफना ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

दांबुला औरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 41(36) रन कुसल परेरा के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़े। उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने 51 (42) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जिसकी वजह से दांबुला इस स्कोर तक पहुंच सका। जाफना किंग्स की तरफ से शोएब मलिक और नुवान तुषारा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं एक-एक विकेट दुनिथ वेलालेगे और महीश तीक्ष्णा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफना किंग्स 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शोएब मलिक ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। दांबुला औरा की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हसन अली ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट बिनुरा फर्नांडो, नूर अहमद और हेडन केर को मिले। 

जाफना किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), चरित असलांका, तौहीद हृदोय, डेविड मिलर, शोएब मलिक, थिसारा परेरा (कप्तान), दुनिथ वेलालेगे, विजयकांत वियास्कंथ, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा। 

दांबुला औरा की प्लेइंग इलेवन: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, एलेक्स रॉस, हेडन केर, बिनुरा फर्नांडो, जेनिथ लियानाज, हसन अली, नूर अहमद। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार