बुधवार, 8 मई को हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2024 के एक महत्वपूर्ण मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, लखनऊ की इस हार से ज्यादा फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच हुई बातचीत का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

एलएसजी की 10 विकेट से हार के कुछ मिनट बाद ही राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बाउंड्री रोप के पास संजीव गोयनका टीम के कप्तान केएल राहुल से गुस्से में कुछ बातचीत करते हुए दिखे। हाव-भाव देखकर साफ नजर आ रहा था कि वो केएल राहुल से काफी नाखुश थे और उनकी नाराजगी सरेआम कैमरे पर भी देखने को मिल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मैच में हार के बाद एलएसजी अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है और हैदराबाद में एकतरफा मैच के बाद उनके नेट रन रेट में भारी गिरावट आई है। लखनऊ के 12 मैचों में 12 अंक हैं, जो तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स से 2 कम हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(30)* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन की पारी खेली।बदोनी और पूरन ने 5वें विकेट के लिए 99(52)* रन की साझेदारी की। इसके बाद हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को बिना विकेट खोये 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर जीत लिया। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेड के बल्ले से निकले। उन्होंने 30 गेंद में 8 चौको और 8 छक्कों की मदद से 89* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हेड ने 16 गेंद में इस सीजन का चौथा अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक ने 28 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 19 गेंद में इस सीजन का दूसरा अर्धशतक बना दिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार