दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और क्रुणाल पंड्या के बीच तनाव का माहौल धीरे-धीरे दोस्ती में बदलता जा रहा है। एक वक्त ऐसा था जब ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे कि जानी दुश्मन माने जाते थे। वक्त था जनवरी 2021 का जब दीपक हुड्डा को बड़ौदा की टी20 टीम से निलंबित कर दिया गया था। दीपक हुड्डा ने तब क्रुणाल पंड्या पर उनका करियर खत्म करने की धमकी और गाली देने का आरोप लगाया था। इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। लेकिन, अब ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में एक ही टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं।

Advertisement

बीते दिन चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी इन दोनों खिलाड़ियों को एक साथ वॉर्मअप करते देखा गया। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब कैमरा लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट की तरफ गया तब ये दोनों खिलाड़ी निराले ढंग से वॉर्मअप करते हुए नजर आए थे।

Advertisement

जहां एक ओर क्रुणाल पंड्या गें बॉल के साथ वॉर्मअप कर रहे थे वहीं उनके साथ खड़े दीपक हुड्डा भी बल्ले के साथ वॉर्मअप करते हुए नजर आए थे। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी लखनऊ के इन दोनों खिलाड़ियों को गले मिलते हुए देखा गया था।

मालूम हो कि दीपक हुड्डा ने अपने पत्र में लिखा था, 'क्रुणाल पंड्या मुझे हर वक्त नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। क्रुणाल मुझे धमकी दे रहे हैं कि मै कैसे बड़ौदा के लिए खेलता हूं, मैं तुमको देख लूंगा।' वहीं इन दोनों के बीच हालात इतने खराब हो गए थे जिसके बाद दीपक हुड्डा ने अगले सीजन में बड़ौदा छोड़ राजस्थान के लिए खेलने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार