IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के इस अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने 197 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जोश इंगलिस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने तेज रन जोड़ते हुए फिनिशिंग पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार (23 मई) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को शुरुआत झटके जल्दी लगे। अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज जोश इंगलिस ने एक छोर संभालकर टीम की रन गति बनाए रखी।

इंगलिस को पहले आयुष बडोनी का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रन की तेज साझेदारी की। बडोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत के साथ इंगलिस ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जोड़े। पंत ने इस दौरान 22 गेंदों में 26 रन जोड़े।

जोश इंगलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रन की दमदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने भी तेजी से रन बटोरे और 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन ने 2-2 विकेट झटके। वहीं शशांक सिंह और अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई को भी 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला है। लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। PBKS अगर यह मैच जीतती है तो वह 15 अंकों के साथ टॉप-4 की रेस में बनी रहेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार