ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। आलम ये है कि वो टूर्नामेंट में अपने शुरुआती छह मुकाबलों में से सिर्फ दो जीत पाए हैं और पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर हैं।

Advertisement

आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। तो आइए इस मुकाबले के शुरू होने से पहले हम आपको बताते हैं LSG के उन तीन सुपरस्टार खिलाड़ियों के नाम जो कि पिछले सीजन तक चैंपियन की तरफ परफॉर्मेंस दे रहे थे, लेकिन मौजूदा सीजन में टीम के लिए सिर्फ मुसीबत बन गए हैं।

Advertisement

निकोलस पूरन (Nicholas Pooran): हमारी लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ निकोलस पूरन का है जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरे 21 करोड़ में रिटेन किया। वैसे तो पूरन टी20 के माहिर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन IPL 2026 में तो वो एक-एक रन के लिए तरस गए हैं। उन्होंने LSG के शुरुआती 6 मुकाबलों में 8.50 की औसत और 79.68 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन जोड़े हैं।

याद दिला दें कि इस धाकड़ खिलाड़ी ने लखनऊ के लिए पिछले सीजन 14 मैचों में 196 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे। ऐसे में तुलना की जाए तो वो वर्तमान सीजन में टीम के लिए सिर्फ मुसीबत बनकर रह गए हैं।

दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज़ दिग्वेश राठी है। पिछले सीजन दिग्वेश LSG के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर थे जिन्होंने 13 मैचों में 8.25 की इकोनॉमी से किफायती गेंदबाज़ी करके 14 विकेट चटकाए थे। हालांकि वो वर्तमान सीजन में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 9.56 की इकोनॉमी से 16 ओवर में 153 रन लुटाकर सिर्फ 3 विकेट चटकाए हैं।

आवेश खान (Avesh Khan): इस लिस्ट में शामिल तीसरा और आखिरी नाम आवेश खान का है जिन पर लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत आंखें बंद करके भरोसा करते हैं। उन्हें LSG ने पूरे 9 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है, लेकिन वो IPL 2026 में टीम के लिए 5 मैचों में 10.17 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करने के बावजूद सिर्फ 5 ही विकेट ले पाए हैं।

Advertisement

बताते चलें कि पिछले सीजन भी आवेश ने 10.28 की इकोनॉमी से 13 मैचों में 47.2 ओवर करके 487 रन लुटाए थे और 13 विकेट झटके थे। वो LSG के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्खिया, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार