Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार, 01 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी आईपीएल मुकाबले की वो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में केएल राहुल (36 गेंदों पर 51 रन) और अभिषेक पोरेल (42 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 33 रन देकर लखनऊ सुपर जायंट्स के 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

LSG vs DC, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 01 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report

आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करने का फैसला कर सकती है। यहां पिछले आईपीएल सीजन कुल आठ मुकाबले खेले गए थे जिसमें से पांच रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते थे। जान लें कि इस मैदान पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 180 रन रहा है।

Advertisement

LSG vs DC Head To Head Record

कुल - 07
दिल्ली कैपिटल्स - 04
लखनऊ सुपर जायंट्स - 03

LSG vs DC, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

LSG vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और मोहम्मद शमी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

LSG vs DC Probable Playing XI

Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बडोनी,  शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया। इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव।

Delhi Capitals Probable Playing XI: अभिषेक पोरेल,  पथुम निसांका, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा,  आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर:  मुकेश कुमार।

Advertisement

LSG vs DC Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

LSG vs DC Match Prediction, LSG vs DC Pitch Report, Today's Match LSG vs DC, IPL 2026, LSG vs DC Prediction, LSG vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार