Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार, 12 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इसके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे लखनऊ की टीम ने 235 रनों का स्कोर डिफेंड करके 33 रनों से जीता। इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रन ठोके थे।
LSG vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 12 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ
Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करने का फैसला कर सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है जो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.1 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 142 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता। जान लें कि इस मैदान पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 180 रन रहा है।
LSG vs GT Head To Head Record
कुल - 07
लखनऊ सुपर जायंट्स - 03
गुजरात टाइटंस - 04
LSG vs GT, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
LSG vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और आयुष बडोनी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर और साईं सुदर्शन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
LSG vs GT Probable Playing XI
Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मणिमरण सिद्धार्थ। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी।
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
LSG vs GT Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
LSG vs GT Match Prediction, LSG vs GT Pitch Report, Today's Match LSG vs GT, IPL 2026, LSG vs GT Prediction, LSG vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।