Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 238 रन डिफेंड करके KKR से 04 रनों से जीता था। इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने सिर्फ 36 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Advertisement

LSG vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 26 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report

आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करने का फैसला कर सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक तीन मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। 

Advertisement

बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 159 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स से 40 रनों से जीता था। इस मुकाबले में 38 ओवर के खेल में 278 रन बने और 16 विकेट गिरे थे।

LSG vs KKR Head To Head Record

कुल - 07
लखनऊ सुपर जायंट्स - 05
कोलकाता नाइट राइडर्स - 02

Advertisement

LSG vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

LSG vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और मोहम्मद शमी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

LSG vs KKR Probable Playing XI

Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह।

Advertisement

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना।

LSG vs KKR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

LSG vs KKR Match Prediction, LSG vs KKR Pitch Report, Today's Match LSG vs KKR, IPL 2026, LSG vs KKR Prediction, LSG vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार