Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब बेंगलुरु की टीम ने महज़ 15.1 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में रसिख सलाम ने चार विकेट झटके थे, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।
LSG vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 07 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ
Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीमों ने जीते।
बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो KKR की टीम ने सुपर ओवर में LSG को हराकर रोमांचक अंदाज़ में जीता था। इस मुकाबले में सुपर ओवर से पहले 40 ओवर के खेल में 310 रन बने और 15 विकेट गिरे।
LSG vs RCB Head To Head Record
कुल - 07
लखनऊ सुपर जायंट्स - 02
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 05
LSG vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
LSG vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और ऋषभ पंत स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और भुवनेश्वर कुमार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
LSG vs RCB Probable Playing XI
Lucknow Super Giants Probable Playing XI: मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमरण सिद्धार्थ। इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी/अक्षत रघुवंशी।
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर/रसिख सलाम।
LSG vs RCB Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
LSG vs RCB Match Prediction, LSG vs RCB Pitch Report, Today's Match LSG vs RCB, IPL 2026, LSG vs RCB Prediction, LSG vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।