लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के दो युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी और अक्षत रघुवंशी ऑफ-सीजन ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ी मैनचेस्टर में टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के दो युवा भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज मुकुल चौधरी और अक्षत रघुवंशी सोमवार (13 जुलाई) को इंग्लैंड के मैनचेस्टर पहुंच गए। दोनों खिलाड़ी एक खास ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें दुनिया के दो बड़े क्रिकेट के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

मुकुल और अक्षत की ट्रेनिंग LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के स्ट्रैटजिक एडवाइजर केन विलियमसन की निगरानी में होगी। फ्रेंचाइजी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "नई परिस्थितियां, नई चुनौतियां और नई सीख। मुकुल और अक्षत ट्रेनिंग कैंप के लिए मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं।"

दरअसल, जस्टिन लैंगर और केन विलियमसन इस समय इंग्लैंड में द हंड्रेड 2026 की तैयारी में जुटे हुए हैं। दोनों मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) टीम के साथ जुड़े हुए हैं। जस्टिन लैंगर MSG के हेड कोच हैं, जबकि विलियमसन हाल ही में बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं। इस टीम की कप्तानी एडेन मार्करम कर रहे हैं और दिलचस्प बात यह है कि MSG और LSG दोनों ही संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की टीमें हैं।

राजस्थान के 21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी को LSG ने IPL 2026 की ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन में 10 मुकाबले खेले और 141.66 के शानदार स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए थे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं।

वहीं, मध्य प्रदेश के 22 वर्षीय बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को भी फ्रेंचाइजी ने पिछले सील की ऑक्शन में ही 2.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। अक्षत को ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने तीन मैचों में 29 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर ट्रेनिंग करना दोनों खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस कैंप के जरिए वे अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने के साथ-साथ आधुनिक टी20 क्रिकेट की मांग के अनुसार खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार