इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 26 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले कुछ फैंस मौसम को लेकर चिंतित हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में आज शाम का मौसम धुंधला और गर्म रहने की उम्मीद है। खेल शुरू होने के समय तापमान 33°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों के लिए, खासकर पहली पारी में, स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। इस मैच के दौरान बारिश का बिल्कुल भी कोई खतरा नहीं है। बारिश की संभावना 0% है, जिससे एकाना स्टेडियम में बिना किसी रुकावट के पूरा मैच होने की पूरी गारंटी है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब LSG ने आखिरी गेंद पर 182 रनों का टारगेट हासिल करके KKR को 3 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में मुकुल चौधरी (27 गेंदों पर नाबाद 54 रन) और आयुष बडोनी (34 गेंदों पर 54 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में इस बार भी लखनऊ को अपने युवा खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करने का फैसला कर सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक तीन मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 159 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स से 40 रनों से जीता था। इस मुकाबले में 38 ओवर के खेल में 278 रन बने और 16 विकेट गिरे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार