इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इससे पहले लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर तक अभिषेक शर्मा (0),ट्रैविस हेड (7), कप्तान ईशान किशन (1) और लियाम लिविंगस्टोन (14) पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की बेहतरीन साझेदारी की। यह हैदराबाद के लिए पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रेड्डी ने 33 दों में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 रन बनाए। जिसकी बदौलर हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी सधी हुई रही और एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श ईशान मलिंगा की गेंद पर नीतिश कुमार रेड्डी को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। इसके बाद ऋषभ पंत और मार्करम ने पारी को आगे बढ़ाया और लखनऊ की जीत को औपचारिकता बना दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले तूफानी 45 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने अंत तक नाबाद रहते हुए (68) अर्द्धशतक लगाया। हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार