इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में लखनऊ के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहने और तापमान लगभग 29°C रहने का अनुमान है। यहां 51% तक ह्यूमिडिटी का स्तर हो सकता है, जो गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है लेकिन मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब बेंगलुरु की टीम ने महज़ 15.1 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में रसिख सलाम ने चार विकेट झटके थे, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में इस मुकाबले में भी आरसीबी का पलड़ा भारी रह सकता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो KKR की टीम ने सुपर ओवर में LSG को हराकर रोमांचक अंदाज़ में जीता था। इस मुकाबले में सुपर ओवर से पहले 40 ओवर के खेल में 310 रन बने और 15 विकेट गिरे।