Lungi Ngidi Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में जिम्बाब्वे (ZIM vs SA) के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी करके इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में लुंगी एनगिडी ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी रयान बर्ल का फंसाया और उन्हें LBW करके आउट किया। खास बात ये है कि इसी के साथ अब लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।
उन्होंने 63 मैचों में अपने 90 विकेट पूरे करके ये कारनामा किया और साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर तबरेज शम्सी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अपने देश के लिए अब तक 70 मैचों की 70 इनिंग में 89 विकेट चटकाए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट
- लुंगी एनगिडी - 90 विकेट
- तबरेज शम्सी - 89 विकेट
- कगिसो रबाडा - 82 विकेट
- डेल स्टेन - 64 विकेट
- इमरान ताहिर - 61 विकेट
बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक इस मुकाबले में 29 साल के लुंगी एनगिडी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दो ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट निकाला है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम जिन्होंने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी वो अपने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 102 रन बना चुकी है। यहां देखे लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
जिम्बाब्वे प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रीमर, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।