Delhi Capitals Probable Playing XI Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच मंगलवार, 05 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

लुंगी एनगिडी की होगी वापसी: DC फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने ये साफ कर दिया है कि टीम के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। वो हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग करते समय गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। वो टूर्नामेंट में 8.70 की इकोनॉमी से 7 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

काइल जेमीसन पर गिरेजी गाज: लुंगी एनगिडी की दिल्ली की प्लेइंग XI से वापसी होती है तो ऐसे में न्यूजीलैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमीसन अपनी जगह खो सकते हैं। 31 साल के काइल जेमीसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 12.85 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और 7 ओवर में 90 रन देकर सिर्फ 2 विकेट झटके।

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दो ऑप्शन: दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स के सामने टीम की जरूरत के अनुसार इम्पैक्ट प्लेयर चुन सकते हैं। इसके लिए उनके पास दो अच्छे ऑप्शन हैं। अगर वो एक बल्लेबाज़ को टीम में लाना चाहते हैं तो वो करुण नायर को मौका देे सकते हैं। दूसरी तरफ एक गेंदबाज़ की जरूरत पड़ने पर वो आकिब नबी को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जोड़ कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: आकिब नबी/करुण नायर।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जेमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार