इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर सुर्खियों में हैं। बीते शनिवार (22 जुलाई) को बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और डिसाइडर मैच खेला गया था जो कि टाई पर खत्म हुआ। इस मैच में कप्तान कौर LBW आउट हुईं, जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किये। मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को अंपायर को साथ लाकर फोटो खिंचवाने की बात कही जिसके बाद मेजबान टीम की कप्तान ने वॉकआउट किया। अब इस घटना पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने अपना रिएक्शन दिया है।

Advertisement

दरअसल, मदन लाल हरमनप्रीत कौर के बर्ताव से निराश हैं। मदन लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इंडियन कैप्टन की हरकत पर ट्वीट करते हुए बीसीसीआई को उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने तक की बात कही है। मदन लाल ने लिखा, 'बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ हरमनप्रीत का व्यवहार शर्मनाक था। वह खेल से बड़ी नहीं है। इससे भारतीय क्रिकेट का नाम खराब हुआ है। बीसीसीआई को बहुत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।'

Advertisement

बता दें कि बांग्लादेश और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर को अंपायर ने विकेट के सामने पाया था जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला सुनाते हुए इंडियन बैटर को LBW आउट करार दिया। हालांकि यहां हरमनप्रीत कौर नाराज हुई और उन्होंने इसके खिलाफ मैच के बाद भी आवाज उठाई।

गौरतलब है कि आईसीसी भी हरमनप्रीत कौर के बर्ताव पर बड़ा फैसला ले सकती है। खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि आईसीसी हरमनप्रीत कौर पर 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा सकती है। इतना ही नहीं, हरमनप्रीत पर 3 डिमेरिट पॉइंट्स भी चढ़ाए जा सकते हैं। जिसके बाद अब अगर उन्हें एक और डिमेरिट पॉइंट मिलता है तो वह एक टेस्ट या दो लिमिटेड ओवर गेम से बैन हो सकती हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार