आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के स्पिनर शकील अहमद ने खतरनाक गेंद पर हैरी टेक्टर को क्लीन बोल्ड कर बड़ी सफलता दिलाई। विकेट के बाद उनका क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टाइल सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड और ओमान आमने-सामने थी। शनिवार (14 फरवरी) को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओमान के लेफ्ट आर्म स्पिनर शकील अहमद ने अपनी फिरकी से आयरिश बल्लेबाजों को पूरी तरह उलझा दिया।

Advertisement

आयरलैंड की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शकील ने एक शानदार डिलीवरी फेंकी, जो सीधे जाकर हैरी टेक्टर के ऑफ स्टंप से टकरा गई। टेक्टर गेंद को समझ ही नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। विकेट लेने के बाद शकील ने फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मशहूर ‘CR7’ सेलिब्रेशन को दोहराया, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे और यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO:

इस विकेट के साथ शकील अहमद ने मैच में अपना तीसरा शिकार पूरा किया। इससे पहले वह टिम टेक्टर (5) और रॉस अडायर (14) को भी आउट कर चुके थे। चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लेकर उन्होंने ओमान के लिए शानदार स्पेल डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि मध्य और अंत के ओवरों में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरे और टीम ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए लोर्कन टकर (94 रन) और गैरेथ डेलनी (56 रन) ने शानदार पारीयां खेली। जवाब में ओमान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन पर सिमट गई और मुकाबला आयरलैंड के नाम रहा। टीम के लिए आमिर कलीम (50) और हम्मद मिर्जा (46) ही कुछ रन जोड़ पाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार