टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए सुपर-8 मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ बेशक श्रीलंका का दिन अच्छा नहीं रहा लेकिन उनके स्पिनर महीश थीक्षणा के लिए ये मैच शानदार रहा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में थीक्षणा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कीवी टीम के होश उड़ाते हुए तीन विकेट लिए। इसमें फिन एलन, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन के विकेट शामिल थे।

Advertisement

थीक्षणा ने जिस तरह से चैपमैन को आउट किया वो तो किसी भी ऑफ़-स्पिनर के लिए सपने जैसा होता है। ये विकेट 12वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा जब थीक्षणा की गेंद लेग-स्टंप लाइन में गिरी और चैपमैन के डिफेंस को भेदते हुए ऑफ़-स्टंप पर जा लगी। बोल्ड होने के बाद कीवी बैटर भी क्रीज़ में खड़ा रह गया और उसे यकीन नहीं हुआ कि वो बोल्ड कैसे हो गया। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। कीवी टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन 84 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों में 32 रन और फिन एलन ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्ची ने मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन और मैककोन्ची ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन की अहम पारी खेली। श्रीलंका के लिए महीश थीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट, वहीं डुनिथ वेल्लालागे ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम को पहली ही गेंद पर अपने सबसे सफल बल्लेबाज पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। इस बाद आए बल्लेबाज रनों की रफ्तार बढ़ाने में असफल रहे, जिससे थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टॉप स्कोरर रहे कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में 31 रन और डुनिथ वेल्लालागे ने 23 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।  बाकी कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिससे श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 107 रन ही बना पाई। गेंदबाजी  में न्यूजीलैंड के लिए रविंद्र ने धमाला मचाया औऱ 27 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा मैट हेनरी ने 2 विकेट, सैंटनर औऱ ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार