कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) का 31वां मुकाबला गुरुवार (10 सितंबर) को सेंट लूसिया किंग्स (St. Lucia Kings) और गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) ने एक बार फिर दिखाया कि उनकी कैरम बॉल कितनी खतरनाक हो सकती है।

Advertisement

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) क्रीज पर अच्छी तरह सेट हो चुके थे। इसी बीच पारी का 13वां ओवर महीश तीक्ष्णा लेकर आए और इसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने कमाल कर दिया। तीक्ष्णा ने अपनी खास कैरम बॉल फेंकी, जिसे फिलिप्स पढ़ ही नहीं सके। गेंद पिच पर पड़ने के बाद फिलिप्स के बल्ले को पूरी तरह से छकाते हुए सीधे स्टंप्स में जा लगी और उनकी पारी का अंत हो गया।

VIDEO:

फिलिप्स 40 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं महीश तीक्ष्णा ने इस मुकाबले में अपने चार ओवर के कोटे में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

हालांकि, तीक्ष्णा की टीम सेंट लूसिया किंग्स यह मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी पूरी टीम 18.5 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंट लूसिया किंग्स की तरफ से कामिल पूरनल ने 35 गेंदों में 43 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं अब्राहम पीनार ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से साउथ के पूर्व दिग्गज स्पिनर और कप्तान इमरान ताहिर ने गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए और सेंट लूसिया किंग्स की पारी को समेटने में बड़ी भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 6 गेंद शेष रहते चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। ग्लेन फिलिप्स के बाद क्वेंटिन सैम्पसन ने सिर्फ 11 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और अमेजन वॉरियर्स ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार