Mahipal Lomror Triple Century: रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) का 40वां मुकाबला राजस्थान और उत्तराखंड के बीच देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज़ महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) ने नाबाद तिहरा शतक ठोककर तहलका मचा दिया है।

Advertisement

इस मुकाबले में महिपाल लोमरोर ने उत्तराखंड के गेंदबाज़ों के खिलाफ 360 बॉल पर का सामना करके नॉट आउट 300 रन ठोके। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 83.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 25 चौके 13 छक्के जड़े। यानी उन्होंने महज़ चौके और छक्के (100 रन और छक्के मारकर 78 रन) जड़कर ही 178 रन बना डाले।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि महिपाल लोमरोर की ये पारी आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले आई है। पिछले सीजन वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। गौरतलब है कि आईपीएल में महिपाल लोमरोर अब तक 40 मैचों में 527 रन ठोक चुके हैं। ऐसे में वो जरूर उम्मीद करेंगे कि रणजी ट्रॉफी में उनका ये तिहरा शतक आईपीएल ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी को याद रहे।

बात करें अगर राजस्थान और उत्तराखंड मुकाबले की तो राजस्थान ने महिपाल लोमरोर के तिहरा शतक के दम पर 145.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 660 रन बनाकर पारी को घोषित किया। वहीं दूसरी तरफ इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम में 100 ओवर में 9 विकेट खोकर 347 रन बना चुकी है। उत्तराखंड के लिए युवराज चौधरी नाबाद 144 रन बना चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार