9 नवंबर। बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह को लेकर भारत के तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान ने एक खास बयान दिया है।
इरफान पठान मे अपने एक बयान में कहा है कि महमुदुल्लाह की कप्तानी उनको धोनी की कप्तानी जैसी लगती है।
Advertisement
महमुदुल्लाह के बारे में इरफान पठान ने कहा कि उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने भारत को हराया और साथ ही जिस रणनीति के साथ मैच के दौरान गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग में बदलाव करते हैं उसमें धोनी की कप्तानी झलक साफ नजर आती है।
इरफान पठान ने कहा कि धोनी भी अपने पार्ट गेंदबाजों से गेंदबाजी कराया करते थे। गौरतलब है कि इस समय सीरीज 1- 1 की बराबरी पर है। तीसरा टी-20 मैच निर्णायक टी-20 मैच साबित होने वाला है।