भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करते हुए अपने पुराने दोस्त के साथ मानवीय व्यवहार और उन्हें जरूरी सुविधाएं देने की मांग की है। यह मांग तब की गई,है जब 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद पूर्व नेता के लिए बेहतर हालात की अपील की है।

Advertisement

कपिल ने कहा कि वे समझते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने से क्यों हिचकिचा सकते हैं, लेकिन मुल्क के बाहर रहने वाले खिलाड़ी अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं।

कपिल ने 'रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप' के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें दोष दे सकता हूं, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को पाकिस्तान में ही रहना है, लेकिन हम बाहर से देख रहे हैं। हां, मैं अपने उस दोस्त का समर्थन करना चाहता हूं, जिसके साथ हमने खेला और जिसकी क्रिकेटिंग स्किल्स की हमने तारीफ की। हम बार-बार कहते हैं कि हमें देश के कानून के बारे में जानकारी नहीं है; यह ठीक है, लेकिन इंसानियत और किसी कैदी को—चाहे वह कोई भी हो—सुविधाएं देना जरूरी है। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि उनके साथ सबसे अच्छा व्यवहार हो। हम और क्या मांग रहे हैं? हम और कुछ नहीं मांग रहे हैं।"

यह बात तब कही गई जब पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के एक ग्रुप ने खान के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर शरीफ से अपील की। ​​6 महीनों में यह इस तरह की दूसरी सामूहिक अपील थी; इससे पहले फरवरी में एक चिट्ठी लिखी गई थी, जिसमें 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई।

उल्लेखनीय है कि इमरान खान के परिवार का आरोप है कि उनकी आंखों की रोशनी बहुत कम हो गई है। उनका दावा था कि कथित मेडिकल लापरवाही की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी लगभग चली गई है। पिछली अपील में खान के लिए मेडिकल सुविधा और परिवार से मिलने की इजाजत बहाल करने की मांग की गई थी।

यह बात तब कही गई जब पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के एक ग्रुप ने खान के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर शरीफ से अपील की। ​​6 महीनों में यह इस तरह की दूसरी सामूहिक अपील थी; इससे पहले फरवरी में एक चिट्ठी लिखी गई थी, जिसमें 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिकेट के मैदान पर उनकी प्रतिद्वंद्विता के साथ-साथ मैदान के बाहर दोस्ती भी थी। वह दोस्ती दशकों तक कायम रही है; कपिल आज भी इमरान खान को दोस्त मानते हैं और कहते हैं कि उनकी अपील खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बजाय उनके साथ बुनियादी मानवीय बर्ताव पर केंद्रित है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार