Ashes Series 2021-22: एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा जारी है। कंगारू बॉलर्स की आग उगलती बॉलिंग के आगे इंग्लैंड की टीम पूरी सीरीज में संघर्ष करती नज़र आई है। अब पांचवें टेस्ट में भी एक बार फिर ऐसी ही घटना देखने को मिली है, जिसमें इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान ऑस्ट्रेलियाई बॉलर कैमरून ग्रीन की बॉलिंग के आगे भौचक्के रह गए जिस वजह से वो बॉल मलान के हेलमेट पर जाकर लगी।

Advertisement

दरअसल मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम चौथी इनिंग में 271 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी थी। पारी के 20वें ओवर में कैमरून ग्रीन के तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर डेविड मलान बिल्कुल ही भौचक्के रह गए। ग्रीन ने ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी थी। जिसे डेविड मलान समझ नहीं पाए और उन्होंने इस बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला। जिसके बाद यहीं बॉल मलान के सीधा हेलमेट पर जाकर लगी। बता दें कि मलान ने ग्रीन के इस ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया था।

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में कैमरून ग्रीन ने ही डेविड मालान को बोल्ड करते हुए पेवेलियन का रास्ता दिखाया। अपनी इनिंग में डेविड मलान ने सिर्फ 20 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए थे।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-0 से आगे है और सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 155 रन बनाए थे, जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार