पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मैदान पर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने मजेदार अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है। उन्होंने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे सुनकर फैंस भी हंस पड़े। 

Advertisement

दरअसल, IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से चहल को बल्लेबाजी का मौका लगभग नहीं मिला है। पिछले चार सीजन से, चाहे वो राजस्थान रॉयल्स में रहे हों या अब पंजाब किंग्स के साथ, उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका काफी कम मिला है।

Advertisement

इसी बीच सोमवार (27 अप्रैल) को पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के साथ #pzchat सेशन शुरू किया और सवाल पूछने को कहा। इस मौके को चहल ने तुरंत भुनाया और मजेदार अंदाज़ में रिप्लाई करते हुए लिखा, “मैम एक मैच में ओपनिंग बल्लेबाजी करने का चांस मिल जाए तो”

इतना ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक AI जनरेटेड फोटो भी शेयर की, जिसमें वो प्रियांश आर्य के साथ ओपनिंग करते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “अब दंगल होगा।”

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर चहल के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था, जिसके बाद वो लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे। बल्लेबाजी में उनका रिकॉर्ड काफी साधारण रहा है। उन्होंने 20 पारियों में सिर्फ 37 रन बनाए हैं, औसत 5.28 और स्ट्राइक रेट 43.02 रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अब तक IPL में एक भी बाउंड्री नहीं लगाई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार