London Spirit vs Manchester Super Giants: टिम सेफर्ट (Tim Seifert) के अर्धशतक औऱ गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की गेंदबाजी के दम पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने गुरुवार (23 जुलाई) को लॉर्ड्स में खेले गए द हंड्रेड 2026 (The Hundred) के मुकाबले में लंदन स्पिरिट को 7 रन से हरा दिया। दोनों ही टीमों का मौजूदा सीजन में यह पहला मैच था और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर जायंट्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए।  ओपनिंग बल्लेबाज सेफर्ट ने 45 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका और 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचे।

लंदन स्पिरिट के लिए गेंदबाजी में कप्तान लियाम लिविंगस्टोन औऱ एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट, डेविड विली, एडम मिल्ने और जेम्स कोल्स ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में लिविंगस्टोन ने तूफानी पारी के बावजूद भी लंदन स्पिरिट 6 विकेट गवाकर 131 रन तक ही पहुंच सकी। टीम की खराब शुरूआत के बाद लिविंगस्टोन ने डेवाल्स ब्रेविस (22 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने द हड्रेंड में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। 

गेंदबाजी में सुपर जायंट्स के लिए एटकिंसन औऱ सोनी बेकर ने 2-2 विकेट, जोश टंग और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार के बावजूद लिविंगस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने फील्डिंग में एक कैच पकड़ा और एक रनआउट भी किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार