रोहित शर्मा के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। एकतरफ आईपीएल 2022 में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई को लगातार हार पर हार का सामना कर पड़ रहा है। वहीं, क्रिकेट के बाहर भी रोहित जिस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं, वो भी हारती हुई दिख रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूएफा चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले की जहां रियल मैड्रिड को हार का सामना करना पड़ा और ट्रोल रोहित शर्मा होने लगे।

Advertisement

इस मैच में मैनचेस्टर सिटी ने पहले चरण के बेहद रोमांचक मैच में 4-3 से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, ये जीत और भी बड़ी हो सकती थी लेकिन मैनचेस्टर सिटी ने आखिरी पलों में कई मौके गंवाए जिसके कारण से वो बड़े अंतर से जीत हासिल नहीं कर पाए। मज़ेदार बात ये थी कि इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी काफी उत्साहित थे और वो रियल मैड्रिड को सपोर्ट कर रहे थे।

Advertisement

इस हार के बाद रियल मैड्रिड अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण के मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा। वहीं, रोहित शर्मा एक बार फिर से आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। दरअसल, इस मैच से पहले रोहित ने ट्वीट करके रियल मैड्रिड को सपोर्ट किया था लेकिन मैड्रिड की हार के बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग की जा रही है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रोहित की बदकिस्मती का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार