11 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने लोकेश राहुल (54) और शिखर धवन (52) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी के बाद अंतिम समय में मनीष पांडेय (नाबाद 31) और शार्दूल ठाकुर (नाबाद 22) की तूफानी पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 201 रन बनाए।

Advertisement

मनीष पांडेय और शार्दुल ठाकुर ने आखिरी 2 ओवर में 32 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद मनीष पांडे चहल टीवी पर इंटरव्यू देते हुए दिखाई दिए। चहल ने मनीष पांडे से उनके परफॉर्मेंस को लेकर बात की और कहा कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वो रन बनानें की सोचते हैं। मनीष पांडे ने कहा कि वो अपनी बल्लेबाजी के साथ - साथ फील्डिंग पर भी बराबर समय देते हैं। 

इसके साथ - साथ चहल ने मनीष पांडे की शादी को लेकर भी बात की और कहा कि नई - नई शादी हुई है तो अब अभी घर जाएंगे या मायके। इसपर मनीष पांडे कहते हैं वाइफ का घर मुंबई में ही है तो मुंबई जा रहे हैं और अपनी वाइफ के साथ कुछ समय बिताएंगे। आपको बता दें कि हाल ही में मनीष पांडे साउथ भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार