कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने रविवार (24 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC)  के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 16 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान मनीष ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए लेकिन कई अनचाहे रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

सबसे ज्यादा गेंदों में 4000 रन वाले दूसरे बल्लेबाज

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 4000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मनीष दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 3288 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं और इस लिस्ट में शिखर धवन को पीछे छोड़ा। 

एमएस धोनी को पीछे छोड़ा

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल में सबसे ज्यादा पारियां खेलकर 4000 रन पूरे करने के मामले में मनीष तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 164 पारियों में इस आंकड़े को हासिल कर एमएस धोनी (157 पारी) को पीछे छोड़ा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार