Manish Pandye Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 45वां मुकाबला रविवार, 03 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर कदम रखते ही कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के दिग्गज बल्लेबाज़ मनीष पांडे (Manish Pandey) ने इतिहास रच दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 36 साल के मनीष पांडे अब आईपीएल इतिहास के ऐसे सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो कि इस टूर्नामेंट के अब तक खेले गए सभी 19 सीजन में कम से कम एक मुकाबला खेलें हो। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम ही ये रिकॉर्ड दर्ज था।

Advertisement

IPL के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • मनीष पांडे

गौरतलब है कि मनीष पांडे साल 2026 के आईपीएल सीजन में आज अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं, ऐसे में KKR के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि उनके बैट से एक धमाकेदार इनिंग निकले और वो अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।

बात करें अगर मनीष पांडे के IPL रिकॉर्ड की तो वो 174 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 121.51 की स्ट्राइक रेट से 3,942 रन बनाए हैं। खास बात तो ये है कि इस दौरान उन्होंने एक शतकीय पारी भी खेली है। यही वज़ह है KKR ने उन पर अपना भरोसा बनाए रखा है और उन्हें मौजूदा सीजन के लिए 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सेफर्ट। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार