Road Safety World Series 2021 Final: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस मैच के दौरान मनप्रीत गोनी से अनजाने में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके चलते श्रीलंका लीजेंड्स का बल्लेबाज बीच मैदान पर लेट जाता है। 

Advertisement

हुआ यूं कि मनप्रीत गोनी ने नो-बॉल फेंकी जिसपर बल्लेबाज को फ्री हिट मिली। फ्री हिट पर, श्रीलंका लीजेंड्स के बल्लेबाज जयसिंहे ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद गोनी के हाथों में चली गई। ऐसा लग रहा था कि जयसिंहे अपने क्रीज से बाहर थे। जिसके चलते मनप्रीत गोनी ने बिना समय गंवाए स्टंप्स की ओर थ्रो फेंका।

Advertisement

मनप्रीत गोनी से जल्दबाजी के चक्कर में गलती हो गई और गेंद बल्लेबाज को हिट हो गई। गेंद जयसिंहे के बाजूओं पर लगी थी जिसके बाद वह तुंरत छटपटाते हुए मैदान पर लेट जाते हैं। गोनी को अपनी गलती का एहसास होता है और वह बल्लेबाज से माफी मांगते हुए नजर आते हैं। वहीं गोनी समेत टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी जयसिंहे के पास पहुँचते हैं।

सौभाग्य से, बल्लेबाज को ज्यादा चोट नहीं लगी होती है और थोड़े से उपचार के बाद वह फिर बल्लेबाजी के लिए तैयार हो जाता है। बता दें कि इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में दिलशान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी थी। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार