South Africa vs Australia, 1st ODI: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यान्सेन (Marco Jansen) ने गुरुवार (24 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। यान्सन ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 

Advertisement

यान्सेन ने पहले बल्लेबाजी में 59 गेंदों में 7 चौकों औऱ 4 छक्कों की बदौलत 75 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में 1 विकेट लिया औऱ फील्डिंग में कमाल करते हुए चार कौच लपके। 

तेंदुलकर की खास लिस्ट में शामिल

यान्सेन साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने एक वनडे मैच में 50 या उससे ज्यादा की पारी खेली है, एक या उससे ज्यादा विकेट और चार या उससे ज्यादा कैच लिए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, यूनिस खान, माइकल क्लार्क औऱ मार्नस लाबुशेन का नाम ही इस लिस्ट में शामिल था। 

एक वनडे मैच में 50+ रन, 1+ विकेट और 4+ कैच लेने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान, ढाका, 1998

यूनिस खान बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2002

माइकल क्लार्क बनाम भारत, मेलबर्न, 2004

मार्नस लाबुशेन बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024

मार्को जानसेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2026*

दूसरे नंबर पर पहुंचे

यान्सेन के चार कैच, किसी साउथ अफ़्रीकी खिलाड़ी द्वारा वनडे पारी में लिए गए कैच के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा (छह अन्य खिलाड़ियों के साथ) हैं। उनसे आगे जोंटी रोड्स हैं, जिन्होंने 1993 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ पांच कैच लपके थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनो से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। यान्सेन के अलावा मैथ्यू ब्रीट्जके (112 रन) ने शानदार शतक लगाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में साउथ अफ्रीका 41.2 ओवर में 230 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में केशव महाराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार