मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis Fastest Fifty) ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। स्टोइनिस ने 327.78 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यानी अपनी पारी के 52 रन उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बना डाले। इस दौरान उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।   

Advertisement

दूसरा सबसे सबसे तेज अर्धशतक

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में स्टोइनिस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले नीदलरैंड के स्टीफन माइबर्ग ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। पहले स्थान पर भारत के युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेदों में अर्धशतक बनाया था। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में स्टोइनिस पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18-18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह तीनों फॉर्मेट में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला है। श्रीलंका के 157 रनों के जवाब में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार