Marcus Stoinis Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 19वां मुकाबला शुक्रवार, 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे (AUS vs ZIM) के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) एक बेहद ही खास दोहरा शतक बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस कोलंबो के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाज़ी करते हैं और जिम्बाब्वे के दो विकेट चटकाते हैं तो वो अपने टी20 करियर में विकेटों का खास दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। जान लें कि फिलहाल उनके नाम 361 मैचों की 234 पारियों में 198 विकेट दर्ज हैं।
इतना ही नहीं, मार्कस स्टोइनिस जिम्बाब्वे का एक विकेट भी चटकाते हैं तो भी वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में विकेटों का पचासा पूरा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ एडम जाम्पा (143 विकेट), जोश हेजलवुड (79 विकेट), मिचेल स्टार्क (79 विकेट), पैट कमिंस (66 विकेट), और नाथन एलिस (54 विकेट) ने ही पचास और उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाते हैं। बात करें अगर मार्कस स्टोइनिस की तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में 84 मैचों की 54 पारियों में 49 विकेट लिए हैं।
इसके अलावा, मार्कस स्टोइनिस जिम्बाब्वे के सामने बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 57 रन बनाते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में पांचवें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी जाएंगे। इस लिस्ट में उनके पास शेन वॉटसन (1462 टी20 इंटरनेशनल रन) को पीछे छोड़ने का मौका है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस के नाम 84 टी20I मैचों की 68 पारियों में 1406 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जाम्पा, ट्रेविस हेड, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू कुहनेमैन, मैट रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, नाथन एलिस, कूपर कोनोली।