बिग बैश लीग 2024-25 सीज़न में एक से बढ़कर एक शानदार फील्डिंग एफर्ट देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ी बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग से भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और बीते कुछ मुकाबलों में तो हैरान कर देने वाले कैच भी देखने को मिले हैं और लीग के 40वें मैच में भी एक ऐसा ही कैच देखने को मिला जिसे मेलबर्न स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने पकड़ा। 

Advertisement

मेलबर्न के प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में स्टोइनिस ने बल्ले से तो 32 रनों का योगदान दिया ही लेकिन साथ ही एक असाधारण बैकवर्ड-रनिंग कैच के साथ अपनी टीम की जीत में फील्डिंग से भी सहयोग दिया। ये कैच हरिकेंस के बल्लेबाज कालेब ज्वेल का था जिन्होंने दूसरे ओवर में एक हवाई शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया।

Advertisement

स्टेक्टी ने ऑफ के बाहर स्लॉट में थोड़ी फुलर पिच की गई बॉल डाली जिस पर ज्वेल ने मिड-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद 30 यार्ड सर्कल के आसपास ही रही। स्टोइनिस गेंद के पीछे थे और उन्होंने अंत तक गेंद पर अपनी नजरें रखते हुए मिड-ऑन से दौड़ लगाई और एक अद्भुत कैच को पकड़कर पूरा किया। इस कैच को पकड़ते ही स्टोइनिस मैदान पर लेट गए। उनके इस कैच को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल की 32 गेंदों पर 76 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत स्टार्स ने 20 ओवरों में 219/5 का मजबूत स्कोर बनाया, लेकिन हरिकेंस की टीम कभी भी इस लक्ष्य के आसपास भी नजर नहीं आई और पूरी टीम 19.3 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसके चलते स्टार्स ने 40 रनों से ये मैच आसानी से जीत लिया। मैक्सवेल को उनकी धाकड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार