न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन (Mark Chapman) ने सोमवार (24 अप्रैल) को पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशऩल में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। चैपमैन ने 57 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े। चैमपैन ने अपनी पारी में 68 रन 15 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

चैपमैन पहले दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पहले पुरुष क्रिकेटर हैं जिन्होंन् टी-20 इंटरनेशनल शतक बनाया है। बता दें कि न्यूजीलैंड से पहले चैपमैन हॉन्ग-कॉन्ग के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। साथ ही चैपमैन इस फॉर्मेट में नंबर 5 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए सफल रन चेज में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने हैं।

पाकिस्तान में शतक जड़ने वाले पहले विदेशी

चैपमैन पाकिस्तान की सरजमीं पर टीम-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ने नाबाद 88 रन की पारी खेली थी। 

290 की औसत से रन

Advertisement

एक टी-20 सीरीज (पुरुष) में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड भी चैपमैन ने अपने नाम कर लिया है। चैपमैन ने 5 पारियों में 290.00 की औसत और 165.71 की स्ट्राईक रेट से 290 रन बनाए। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले 2016 में ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 211 की औसत से रन बनाए थे।

मैच का हाल

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (98) के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में मार्क चैपमैन ने तूफानी शतक के दम पर 4 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवांकर जीत हासिल की। चैपमैन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयप ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार