4 जुलाई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि अपने घरेलू मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए बेहद खास है।

Advertisement

इंग्लैंड ने बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 
रिवरसाइड ग्राउंड वुड का घरेलू मैदान है और वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर एशिंग्टन के गांव में रहते हैं।

आईसीसी ने वुड के हवाले से लिखा, "यह एक बेहद खास दिन था। अपने पदार्पण के अलावा यह मेरे लिए सबसे गौरवान्वित मैच था, जोकि मैंने खेला।" 

उन्होंने कहा, "अपने घरेलू मैदान पर पूरे परिवार के साथ राष्ट्रीय गान गाना मेरे लिए काफी विशेष था। यह मैदान पर बहुत अच्छा लगा और यहां पर परिणाम भी इससे अच्छा रहा।" 

29 साल के सेमीफाइनल में अपने करियर का 50वां वनडे मैच खेलेंगे। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार दो जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार