किसी समय ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला सुपरस्टार माने जाने वाले मार्नस लाबुशेन शायद अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। टेस्ट टीम से वो पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब वो वनडे से भी बाहर होने की कगार पर हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज़ में मार्नस लाबुशेन लगातार दो बार फेल हो गए हैं जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है। 

Advertisement

केर्न्स में अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 6 गेंदों पर सिर्फ़ 1 रन बनाने के बाद, ग्रेट बैरियर रीफ़ एरिना में खेले गए दूसरे वनडे में भी लाबुशेन का खराब फॉर्म जारी रहा और वो सिर्फ़ 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई मिडल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा है जो कि इस टीम के लिए एक चिंता का विषय है।

Advertisement

एक समय था जब साल 2021 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले लाबुशेन को फैब-4  में देखा जा रहा था लेकिन उसके बाद उनके करियर का ग्राफ आगे बढ़ने की बजाय गिरता ही रहा और आज वो ना सिर्फ अपनी टेस्ट टीम में जगह गंवा चुके हैं बल्कि वनडे टीम में भी जगह गंवाने की कगार पर पहुंच गए हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वनडे सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम लाबुशेन को तीसरे वनडे में मौका देती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे वनडे में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 278 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन कंगारू टीम के लिए जोस इंग्लिस को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक ना सका और नतीजतन ऑस्ट्रेलियाई टीम 193 रनों पर ऑलआउट हो गई जिसके चलते साउथ अफ्रीकी टीम ने ना सिर्फ ये मैच 84 रनों से जीत लिया बल्कि तीन मैचों की सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली जबकि एक मैच अभी भी खेला जाना बाकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार